Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पर्यावरण ( Environment) क्या है?

    1 . पर्यावरण ( Environment) क्या है?
     — हमारे चारों ओर का वातावरण, जो कि हमें व अन्य जीवधारियों को प्रभावित करता है

     2 . भारत में सबसे अधिक वन किस प्रदेश में हैं?
     — मध्य प्रदेश

     3 . पौधे अपनी खाध निर्माण प्रक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2 ) गैस वायुमण्डल से लेते हैं और बदले में जीवधारियों को सांस लेने के लिए………..मुक्त करते हैं।
     — ऑक्सीजन

     4 . कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड द्वारा कौनसा प्रदूषण होगा?
     — वायु प्रदूषण

     5 . बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड परीक्षा किस प्रदूषण को मापने के लिए की जाती है?
     — जल प्रदूषण

     6 . परॉक्सीएसेटिल  नाइट्रेट (PAN) क्या है?
     — वायु प्रदूषक

     7 . राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?
     — नागपुर ( महाराष्ट्र )

     8 . वायुमण्डल में ओजोन परत हमारी रक्षा किन किरणों से करती है?
     — पराबैंगनी किरणों से

     9 . वायुमण्डल में कौन-सी गैस सर्वाधिक पायी जाती है?
     — नाइट्रोजन

     10 . आकाश नीला किसके कारण दिखाई देता है?
     — प्रकीर्णन के कारण

     11 . विश्व पर्यावरण दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
     — 5 जून

     12 . ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ता है या घटता है?
     — बढ़ जाता है

     13 . ‘पर्यावरण का दुश्मन’ किस वृक्ष को कहा जाता है?
     — यूकेलिप्टस ( सफेदा )

     14 . ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
     — ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है

     15 . राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होना अनिवार्य है?
     — 33 प्रतिशत

     16 . ‘ग्रीन’ पीस क्या है?
     — पर्यावरण योजना

     17 . चिपको आन्दोलन के पीछे मुख्य उददेश्य क्या है?
     — वनों की सुरक्षा

     18 . भारत सरकार द्वारा केन्द्र में ‘पर्यावरण विभाग’ की स्थापना किस वर्ष की गई?
     — 1980 में

     19 . संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय कहाँ है?
     — नैरोबी ( केन्या )

     20 . फोटो कॉपी मशीन में कौन-सी गैस उत्पादित होती हैं?
     — ओजोन

     21 . विश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया गया है?
     — पांडा

     22 . भारत का कौनसा राज्य ‘टाइगर राज्य’ के रूप में जाना जाता है?
     — मध्य प्रदेश

     23 . वन महोत्सव किसने प्रारम्भ किया था?
     — के. एम. मुंशी

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728