Header Ads

ad728
  • Breaking News

    29 अगस्त 2018 करंट अफेयर्स GK

    1. भारत की सुधा सिंह ने 18वें एशियन गेम्स के 9वें दिन महिलाओं की कितने मीटर स्टेपलचेज़ स्पर्धा में रजत पदक जीता हैं?

     a.    3000 मीटर✔
    b.    2000 मीटर
    c.    1000 मीटर
    d.    4000 मीटर

     विवरण:भारत की सुधा सिंह ने 18वें एशियन गेम्स के 9वें दिन महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज़ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. इससे पहले सुधा ने वर्ष 2010 में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

     2. किस महिला ऐथलीट ने 27 अगस्त 2018 को एशियन गेम्स में लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में रजत पदक जीत लिया है?
    a.    अंजू बॉबी जार्ज
     b.    नीना वाराकिल✔
    c.    शिओलिंग शू
    d.    इनमें से कोई नहीं

     विवरण: महिला ऐथलीट नीना वाराकिल ने एशियन गेम्स में लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में रजत पदक जीत लिया. 6.51 अंक हासिल कर फाइनल में दूसरे स्थान पर रहीं नीना पूर्व ऐथलीट अंजू बॉबी जार्ज (2006) के बाद लंबी कूद में पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

     3. निम्न में से किस देश ने सीरिया के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने और पिछले सात वर्ष से भी अधिक समय से गृहयुद्ध से जूझने के कारण क्षीण हुई सीरियाई सैन्य शक्ति को फिर से दुरुस्त करने में मदद करने का समझौता किया है?
    a.    इराक
    b.    चीन
    c.    जापान
     d.    ईरान✔

     विवरण: ईरान ने सीरिया के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने और पिछले सात वर्ष से भी अधिक समय से गृहयुद्ध से जूझने के कारण क्षीण हुई सीरियाई सैन्य शक्ति को फिर से दुरुस्त करने में मदद करने का समझौता किया है.

     4. महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच साल तक की जेल की सज़ा और कितने लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा?
    a.    5 लाख रुपये
    b.    7 लाख रुपये
     c.    1 लाख रुपये✔
    d.    4 लाख रुपये

     विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि मुंबई के शांत क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों को तोड़ने पर पांच साल तक की जेल की सज़ा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा.

     5. भारतीय धावक धरुन अय्यास्वामी ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 49.45 सेकेंड का अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर 18वें एशियन गेम्स में कौन सा पदक जीत लिया?
     a.    रजत पदक✔
    b.    स्वर्ण पदक
    c.    कांस्य पदक
    d.    इनमें से कोई नहीं

     विवरण: भारतीय धावक धरुन अय्यास्वामी ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 49.45 सेकेंड का अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर 18वें एशियन गेम्स में रजत पदक जीत लिया.

     6. एशियन गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना पदक किस दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित किया है?
    a.    जवाहरलाल नेहरू
    b.    राजीव गांधी
    c.    इन्द्र कुमार गुजराल
     d.    अटल बिहारी वाजपेयी✔

     विवरण: एशियन गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना पदक दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है.

     7. ओडिशा सरकार ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक दुती चंद को इनाम के तौर पर कितने करोड़ रुपये देने का घोषणा किये है?
     a.    1.5 करोड़ रुपये✔
    b.    2.5 करोड़ रुपये
    c.    3.5 करोड़ रुपये
    d.    2 करोड़ रुपये

     विवरण: ओडिशा सरकार ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धावक दुती चंद को इनाम के तौर पर 1.5 करोड़ रुपये देने का घोषणा किया है.

     8. शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सैन्याभ्यास में पहली बार भारत और किस देश की सेनाओं द्वारा एक साथ हिस्सा लेने पर चीन ने स्वागत किया हैं?
    a.    नेपाल
     b.    पाकिस्तान✔
    c.    रूस
    d.    जापान

     विवरण: शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सैन्याभ्यास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की सेनाओं द्वारा एक साथ हिस्सा लेने पर चीन ने कहा है कि वह इस कदम का स्वागत करते हैं.

     9. किस राज्य के वन विभाग ने हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को चीता पुनः प्रस्तुति प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है?
     a.    मध्य प्रदेश✔
    b.    बिहार
    c.    झारखण्ड
    d.    पंजाब

     विवरण: मध्य प्रदेश वन विभाग ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को चीता पुनः प्रस्तुति प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा है. इसका मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सागर जिले के नौरादेही वन्यजीव अभ्यारण्य में में चीता को बसाना है.

     10. निम्न में से किस देश ने हाल ही में बेईडो नेविगेशन उपग्रह कार्यक्रम केi तहत जुड़वां उपग्रह लॉन्च किए हैं?
    a.    नेपाल
    b.    भारत
    c.    जापान
     d.    चीन✔

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728